Skip to main content

सेक्स के दौरान दर्द होने के कारण, लक्षण और उपचार

यदि किसी स्त्री-पुरुष को सेक्स करने के दौरान अकस्मात ही असहनीय दर्द की अनुभूति होने लगे तो इसे हल्के में कदापि नहीं लेना चाहिए बल्कि सतर्क हो जाना चाहिए और बगैर विलम्ब किए किसी कुशल गुप्त रोग विशेषज्ञ से सम्पर्क कर इसका उचित इलाज करवाना चाहिए ताकि इस प्रकार की समस्या से निजात पाकर वह अपने जीवन में यौन-सुख का भरपूर आनन्द निर्विघ्न प्राप्त कर पाने में कामयाब हो सकें.


सेक्स मानव जीवन में ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक बहुत ही अनुपम और अनमोल उपहार है. किसी भी स्त्री और पुरुष के जीवन में उनके बीच परस्पर शारीरिक-सम्बन्ध स्थापित होने पर जिस अनिर्वचनीय और अलौकिक आनन्द की प्राप्ति होती है उसका उनके जीवन में बहुत ही अनुपम स्थान होता है क्योंकि स्त्री और पुरुष के जीवन में यही वह सम्बन्ध जिसकी बदौलत उनके बीच आजीवन एक अटूट बन्धन कायम रह पाता है और वह दोनों बहुत ही बेहतरीन स्थिति में शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए रह पाते हैं तथा इसके साथ ही वह बड़े ही आनन्दमय वातावरण में अपने जीवन को बहुत ही खुशहाल तरीके से जी पाने में भी कामयाब हो पाते हैं.


यूं तो सेक्स करने के दौरान स्त्री और पुरुष को एक बहुत ही बेहतरीन आनन्द की अनुभूति होती है परन्तु स्त्री और पुरुष इन दोनों में से कोई भी अगर किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या से ग्रसित होता है तो सेक्स करने के दौरान उससे प्राप्त होनेवाले आनन्द की अनुभूति में विघ्न उत्पन्न हो जाता है और उनका सारा आनन्द काफूर हो जाता है.


कई बार तो ऐसा होता है कि सेक्स करने के दौरान उन्हें अकस्मात ही असहनीय दर्द उत्पन्न होने लगता है जिससे उनके बीच हो रही यौन-क्रिया बहुत ही बुरी तरह बाधित हो जाती है और उनका मजा कजा में बदल जाता है जो उनके दाम्पत्य जीवन के लिए बहुत ही बुरी स्थिति होती है. हालांकि, ऐसी परिस्थिति किसी भी प्रकार के यौन-संक्रमण और शरीर में पर्याप्त जल की कमी के साथ ही अन्य प्रकार के शारीरिक और मानसिक कारणों से भी उत्पन्न हो सकती है.

आमतौर पर सेक्स करने के दौरान होनेवाले असहनीय दर्द कई प्रकार के कारणों से भी हो सकते हैं जिसमें सर्वप्रथम तो यह किसी भी प्रकार के यौन संक्रमण का परिणाम हो सकता है या फिर इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं. यहां पर हम इसी बात को भली-भांति जानने और समझने का प्रयत्न करेंगे कि आखिर वह कौन सी वजह है जिसके कारण स्त्री और पुरुष के बीच होनेवाले पारस्परिक सेक्स-सम्बन्ध स्थापित होने की प्रक्रिया में अकस्मात ही असहनीय दर्द क्यों और कैसे उत्पन्न होने लगता है?


इतना तो स्पष्ट है कि यह स्थिति किसी भी प्रकार के यौन संक्रमण की वजह से ही उत्पन्न होती है परन्तु इसके साथ ही कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. यदि स्त्री और पुरुष में से किसी के भी यौनांग पूरी तरह विकसित नहीं हुए हों अथवा उनकी संरचना ही कुछ भिन्न प्रकार की हो तो भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. कारण चाहे जो भी हो ऐसी परिस्थितियों में बगैर विलम्ब किए किसी कुशल गुप्त रोग विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करना चाहिए और उन्हें खुलकर अपनी परेशानियों से अवगत कराना चाहिए ताकि उनकी समस्याओं का उचित निवारण सम्भव हो सके क्योंकि इस तरह की समस्याओं का निवारण दवाओं के साथ ही बेहतरीन काउंसिलिंग अथवा सेक्स-थेरेपी के मध्यम से ही सम्भव हो सकता है.


आमतौर पर यौन-क्रियाओं के दौरान जिस प्रकार अकस्मात ही असहनीय दर्द की अनुभूति होने लगती है वह निम्न प्रकार की परिस्थितियों की वजह से ही उत्पन्न होती है.


सेक्स करने के पूर्व स्त्रियों का पूरी तरह उत्तेजित नहीं होना भी दर्द का कारण बनता है


सेक्स करने की प्रक्रिया में शामिल होने से पूर्व अगर स्त्रियां पूरी तरह उत्तेजित नहीं हो पाती हैं तो इसकी वजह से उनकी योनि में जो स्वाभाविक रूप से गीलापन उत्पन्न होना चाहिए वह नहीं हो पाता है और तब सेक्स करने के दौरान उन्हें असहनीय दर्द की अनुभूति होने लगती है.

अगर सेक्स करने की प्रक्रिया में शामिल होने से पूर्व वह पूरी तरह उत्तेजित हो जाती हैं तो उनकी योनि में जो प्राकृतिक लुब्रिकेंट्स बनना शुरू हो जाता है उससे सेक्स करने के दौरान उन्हें किसी भी स्थिति में किसी भी प्रकार के दर्द की अनुभूति नहीं हो पाती है. 


सेक्स करने के दौरान स्त्रियों की योनि में प्राकृतिक लुब्रिकेंट्स का अभाव भी दर्द का कारण बनता है.


स्त्रियों की योनि में जो लुब्रिकेंट्स होता है वह प्राकृतिक होता है और इसके नहीं बनने या कम मात्रा में बनने के कारण सेक्स करने के दौरान परेशानी होती है जिससे दर्द की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. हालांकि, लुब्रिकेंट्स के नहीं बनने का कारण उनका मानसिक रूप से तनावग्रस्त होना भी हो सकता है.


प्राकृतिक लुब्रिकेंट्स के अभाव में उनकी योनि में सूखापन आ जाता है और जब इंटरकोर्स के वक्त उनकी योनि में लिंग का प्रवेश होता है तो बहुत ही स्वाभाविक रूप से उन्हें असहनीय दर्द की अनुभूति होने लगती है. अतः इस तरह की स्थिति से बचने के लिए स्त्रियों को चाहिए कि वह सेक्स करने की प्रक्रिया में शामिल होने से पूर्व मानसिक रूप से सेक्स करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएं ताकि यौन रूप से उत्तेजित होने में उन्हें कोई परेशानी न हो और सेक्स करने के दौरान उन्हें अनावश्यक रूप से दर्द की अनुभूति भी न हो.


यौनांगों में किसी प्रकार के संक्रमण की वजह से भी सेक्स करने के दौरान दर्द की अनुभूति होती है.


यौनांगों में किसी भी प्रकार का संक्रमण होने की वजह से भी सेक्स करने के दौरान बहुत ही असहनीय दर्द की अनुभूति होती है. यह संक्रमण स्त्री अथवा पुरुष किसी को भी हो सकता है. अगर यह संक्रमण किसी एक को भी है तो वह निश्चित रूप से दूसरे को भी अपनी चपेट में ले लेता है.

यह संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति तक बहुत ही तीव्र गति से फैलता है. किसी भी स्त्री-पुरुष के बीच जब आपस में यौन-सम्बन्ध स्थापित होता है और इस प्रक्रिया के दौरान जब उन्हें बहुत ही असहनीय दर्द की अनुभूति होती है तो इसका कारण यौन-संचारित रोगों से संक्रमित होना भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में उन्हें किसी कुशल यौन-रोग विशेषज्ञ से अविलम्ब सम्पर्क कर इस दिशा में उचित परामर्श प्राप्त कर अपना समुचित इलाज करवाना चाहिए ताकि उन्हें इस गम्भीर समस्या से निजात मिल सके.


स्त्रियों की योनि की आन्तरिक स्थितियों में परिवर्तन होने की वजह से भी दर्द की अनुभूति होती है.


स्त्रियों की योनि की आन्तरिक स्थितियों में जब किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन होता है तो उन्हें सेक्स करने के दौरान बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है और इस प्रक्रिया में उन्हें बहुत ही असहनीय दर्द की अनुभूति होने लगती है.

स्त्रियों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना करने की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब उनकी योनि में किसी भी प्रकार का आन्तरिक परिवर्तन होता है और इस वजह से उन्हें इंटरकोर्स करने की प्रक्रिया में बहुत ही दर्द होने लगता है. यदि किसी भी स्त्री को अपने जीवन में इस प्रकार की परेशानियों का सामना करने की विवशता उत्पन्न होती है तो उसे यथाशीघ्र किसी कुशल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए और अपना इलाज करवाना चाहिए.


मांसपेशियों में लचीलापन नहीं होने की वजह से भी सेक्स करने के दौरान दर्द की अनुभूति होती है.


किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव और शारीरिक थकान की वजह से भी स्त्रियों को सेक्स करने के दौरान बहुत ही असहनीय दर्द की अनुभूति होने लगती है. मानसिक तनाव को दूर करने के लिए उन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी जीवन-शैली में अपनाने का भरपूर प्रयास करना चाहिए जिससे उन्हें मानसिक शान्ति की प्राप्ति हो सके.

किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव और थकान के कारण मांसपेशियों को आराम नहीं मिल पाता है और उसमें लचीलापन नहीं रह जाता है जिसका परिणाम यह होता है कि सेक्स करने के दौरान मांसपेशियों में लचीलेपन के अभाव की वजह से स्त्रियों को बहुत ही असहनीय दर्द की अनुभूति होने लगती है. इसलिए स्त्रियों को चाहिए कि वह अपने मानसिक तनाव और थकान को दूर करने के लिए किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श करें और उनकी उचित सलाह पर ही इसके अनुकूल उपायों पर अमल करने की कोशिश करें.


- शारीरिक-सम्बन्ध स्थापित करने की प्रक्रिया के दौरान अकस्मात होनेवाले असहनीय दर्द से निजात पाने के लिए स्वयं के स्तर पर भी कुछ उपायों को अपनाकर इस प्रकार की परिस्थितियों पर कुछ हद तक नियन्त्रण प्राप्त किया जा सकता है.


गुनगुने पानी से स्नान करने के साथ ही अपने यौनांगों की सिकाई भी करें.


सेक्स करने के पश्चात दर्द से निजात पाने के लिए गुनगुने पानी से स्नान करने के साथ ही अपने यौनांगों की अच्छी तरह से सिकाई करने से दर्द में बहुत आराम मिलता है और इस बात की सम्भावना भी बन जाती है कि किसी दर्द निरोधक दवाइयों का सेवन किए बगैर भी दर्द से राहत मिल सकती है. यहां ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात यह भी है कि दर्द निरोधक दवाइयों का सेवन करने से दर्द समाप्त नहीं होता बल्कि कुछ देर के लिए दर्द की अनुभूति नहीं होती है और जैसे ही उन दवाओं का असर समाप्त होता है पुनः दर्द होना शुरू हो जाता है. ऐसी स्थिति में दर्द से छुटकारा पाने हेतु गुनगुने पानी से सिकाई करना बेहतर होता है. सेक्स करने के उपरान्त जिन जगहों पर दर्द हो रहा हो वहां गुनगुने पानी से सिकाई करने पर भरपूर आराम मिलता है.


किसी योग्य सेक्स-थेरेपिस्ट से सेक्स थेरेपी करवाने पर भी सेक्स करने के दौरान होनेवाले दर्द से राहत मिल सकती है.


यदि सेक्स करने के दौरान होनेवाले असहनीय दर्द की वजह से स्त्री-पुरुष के आत्मीय सम्बन्धों में दरार उत्पन्न होता है तो ऐसी परिस्थितियों को दूर करने में किसी योग्य सेक्स-थेरेपिस्ट की सलाह लेना भी बहुत ही कारगर उपाय होता है क्योंकि उनकी बेहतर थेरेपी से इस प्रकार की परेशानियों को दूर करने में काफी मदद मिलती है.


एक योग्य सेक्स-थेरेपिस्ट अपनी थेरेपी के माध्यम से इस प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ ही कुछ विशेष प्रकार की गतिविधियों को सिखलाने और उसे अपने जीवन में अपनाने की सलाह भी देता है जिससे स्त्रियों को उनकी योनि में बहुत ही आराम मिलने लगता है. वह स्त्रियों को उनकी पेल्विक फ्लोर की मजबूती के लिए कीगल व्यायाम करने हेतु भी प्रेरित करता है जिससे सेक्स करने के दौरान उन्हें अकस्मात होनेवाले असहनीय दर्द से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलने की भरपूर सम्भावना बलवती हो जाती है.


कहने का तात्पर्य यह है कि आमतौर पर सेक्स करने के दौरान दर्द की अनुभूति होना तो एक सामान्य बात है परन्तु यह दर्द अगर किसी विशेष कारणों की वजह से हो रहा है और यह निरन्तर जारी रहता है तो फिर यह एक प्रकार के खतरे की घंटी है और इससे सचेत हो जाना चाहिए तथा अविलम्ब ही किसी कुशल यौन-रोग विशेषज्ञ से सम्पर्क कर उन्हें अपनी इस गम्भीर समस्या से अवगत कराना चाहिए ताकि वह अपने अनुभवों से इस दिशा में आवश्यक परामर्श दे सकें और इसके साथ ही उनका उचित इलाज भी कर सकें जिससे इस प्रकार की गम्भीर समस्या से निजात पाने में उन्हें सफलता मिल सके और उन्हें अपने जीवन में सेक्स-सम्बन्ध स्थापित करने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करने की विवशता उत्पन्न ही न हो सके तथा साथ-ही-साथ वह अपने जीवन में यौन-सुख का भरपूर आनन्द भी प्राप्त कर पाने में सक्षम हो सकें.


इरेक्टाइल डिसफक्शंस और प्रीमेच्योर इजेकुलेशन की समस्या आपको योन गतिविधियों से दूर करके शारीरक और मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। बेहतरीन उपचार और अधिक जानकारी के लिए आप हमारी https://www.draroras.com/ वेबसाइट पर जा सकते हैं या इन +919310123344 / +919357738797 / +919781078210 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Finding The Best Lube For You & Your Partner's Needs

  Lube is a lubricant used to minimize unwanted friction during sexual acts. Your body naturally lubricates when aroused, but sometimes it is not enough. It is not necessarily an indicator that you cannot arouse a woman. Many men feel that lubrication should be natural and it not happening indicates poor performance. The lack of lubrication could happen due to a wide variety of scenarios.  Vaginal dryness can be challenging and might make intercourse painful. Other conditions like menopause, side effects of some medicines, contraceptives, etc., can lead to painful sex. In situations like these, lubes can come handy.  Lube for men  can make the experience smoother and more pleasurable. You can apply the lube for women to moisten the vagina, vulva, or anus before sexual intercourse. Lube can also be directly applied to the penis or sex toys. It is also a great idea to make use of the lube to have a more gliding and satisfying experience.   Types of Lube Lube ...

How Finding the Best Doctor for Premature Ejaculation in India Works for General Health?

Sex is a taboo subject. Men's sexual health issues are another casualty. Men struggle to get expert help as they face social inhibitions. They don't even know how their family or partner would react. One of the reasons is they don't have an established viewpoint on it. They hesitate, give in to the myths, or self-medicate. It is the naked reality of men's sexual health issues. To have the best doctor for premature ejaculation in India helping you would change your fortunes.   Men can share the blame with society. It won't resolve the issue. Premature ejaculation can contaminate the surroundings. You are the first victim. Your partner is the second one. The relationship health would ring an alarm bell sooner than later. How do you plan to overcome these challenges? Look for the best premature ejaculation treatment in Delhi.   Premature Ejaculation Treatment in Delhi and Lifestyle Overhaul Men need to set up a strategy. There is a lot at stake. The relatio...

How May ED Treatment Increases the Quality of life?

Men who seek the most effective therapy for best ed treatment should anticipate an improvement in their general health. Sexual dysfunctions have deeper roots and more widespread branches. If they were responsible for their own treatment, men would have a difficult time overcoming sexual health issues. It's possible that they feel ashamed when they look at how their pride and masculinity have been deteriorating. They develop a phoney feeling of pride, which leads them to begin resisting the condition. They do more harm by neglecting their spouse and their connection, which is quite unhealthy. The query "erectile dysfunction therapy near me" is a good place to start for males. They are presented with a new and exciting chance. They bring up arguments that they had not before considered. It turns out to be the perfect starting point as they begin to let go of societal preconceptions and inhibitions. How can sexologists simplify things so that they may be understood? The mos...